{"_id":"d29adc74e898cd05af149cc1d8e3d9a2","slug":"children-written-traffic-rules-in-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में बच्चों ने लिखे यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में बच्चों ने लिखे यातायात नियम
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में मंगलवार को उपसंभागीय कार्यालय की ओर से अकबरपुर नगर के लिटिल एंजिल्स विद्यालय में प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व उसके पालन के बारे में निबंधन लेखन कराया गया। 100 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए।
विज्ञापन
आरआई एलबी सिंह ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि यदि नियमों का पालन किया जाए तो मार्ग दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क पार करते समय दोनों तरफ देंखे। इस मौके पर पारसनाथ, जितेन्द्र सिंह, राजन पांडेय व सच्चिदानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन