{"_id":"57d995834f1c1bef30d491e4","slug":"children-refused-to-eat-the-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने तहरी खाने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने तहरी खाने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रामनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनी तहरी।
- फोटो : अमर उजाला
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर के बच्चों ने बुधवार को मिड-डे मील खाने से मना कर दिया। नौनिहालों का कहना था कि भोजन गुणवत्ताहीन है जिसके चलते वे नहीं खाएंगे। सूचना मिलते ही एसडीएम आलापुर विद्यालय पहुंचे। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर को जांच कर आख्या सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रामनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अभिभावक लंबे समय से एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते आ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दिए। आरोप है कि एमडीएम का कार्य देख रहे लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही थी। मैन्यू के अनुसार बुधवार को तहरी बननी थी और बनी भी लेकिन तहरी की सूरत देेखकर ही बच्चे भड़क गए व खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
कुछ शिक्षकों ने बच्चों से खाने को कहा लेकिन बच्चे खाने के लिए तैयार नहीं हुए। यह बात बच्चों के परिवारीजनों तक पहुंची तो उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर एसडीएम आलापुर से शिकायत दर्ज करा दी। एमडीएम में धांधली की जानकारी होते ही एसडीएम वीके गुप्त रामनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने वहां आवश्यक पूछताछ की। एसडीएम की जांच में सामने आया कि बच्चों को अब तक दूध का एक बूंद भी नहीं मिल सका है। भोजन की गुणवत्ता के नाम पर लंबे समय से मनमानी चली आ रही है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रामचंद्र मौर्य को निर्देशित किया कि जल्द जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाए। एमडीएम में धांधली किस स्तर पर हो रही थी, इसका पूर्ण विवरण दिया जाए। बीईओ ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर कारण पूछा है।