{"_id":"66e47abb733fedb21008d26c","slug":"children-left-school-and-stood-in-line-to-get-aadhaar-card-made-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-121166-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूल छोड़ आधार कार्ड बनवाने लाइन में लगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूल छोड़ आधार कार्ड बनवाने लाइन में लगे बच्चे
विज्ञापन
अकबरपुर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लगी लोगों की भीड़ - संवाद
अंबेडकरनगर। आधार कार्ड बनवाने में लोगों को पसीने छूट रहे हैं। शुक्रवार को दर्जनों बच्चों को स्कूल छोड़कर आधार कार्ड के लिए बैंकों व डाकघर में लाइन में खड़े नजर आए। घंंटों के इंतजार के बाद कई को सफलता मिल पाई तो वहीं कुछ को निराश लौटना पड़ा। लोगों में इसे लेकर खासी नाराजगी देखने की मिली। लोगों का कहना था कि आधार के लिए बैंक से लेकर डाकघर की दौड़ लगानी पड़ रही है। घंटो कतार में खड़े रहने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है।
स्कूलों में मौजूदा समय में नए प्रवेश को लेकर रजिस्ट्रेशन चल रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड की जरूरत है। स्कूलों की ओर से इसके लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में आधार बनवाने के लिए अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सुबह से ही संबंधित बैंक व डाकघर के सामने पहुंचकर लंबी कतारों में खड़े हो जाते हैं। घंटों लाइन में लगने से एक तरफ जहां छात्र-छात्राओं का स्कूल छूट रहा तो वहीं तेज गर्मी में उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा राशनकार्ड के लिए भी लोगों को आधार की जरूरत है। कार्ड से नाम न कटे इसके लिए भी बड़ी संख्या में लोग आधार बनवाने पहुंच रहे हैं। इन दिनों बैंक व प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ बढ़ गई है। जिले में लगभग डेढ़ दर्जन डाकघर व दो दर्जन से अधिक बैंकों में लगभग एक हजार आधार कार्ड प्रतिदिन बन रहे हैं। जबकि लाइन में लगने वालों की संख्या दोगुना से भी ज्यादा है।
बढ़ें काउंटर तो बने बात
सुल्हनतारा गांव निवासी शिवकुमार अपने तीन बच्चों शिवम, शिवांगी व दीपिका को लेकर सुबह पांच बजे से ही अकबरपुर स्थित प्रधान डाकघर पर लाइन में लगे थे। कहा कि पिछले दो दिन से लाइन में लग रहे हैं लेकिन आधार कार्ड बन नहीं पा रहा। आज उम्मीद है कि शायद बन जाए। कहा कि यदि काउंटर की संख्या बढ़ा दी जाए तो इस प्रकार की समस्या में कुछ कमीं हो सकती है। कटेहरी निवासी राहुल तिवारी बैंक ऑफ बड़ौदा अकबरपुर शाखा में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे थे। कहा कि सुबह साढ़े चार बजे ही यहां पहुंच गए। आधार कार्ड बनवाने में काफी समस्या खड़ी हो रही है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो बढ़ाएंगे केंद्रों की संख्या
कहीं से किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई है। दिक्कत हुई तो बैंकों व डाकघर को आधार कार्ड बनाने में सुगमता लाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो केंद्रों की संख्या भी बढ़वाई जाएगी। - डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम