{"_id":"572a344c4f1c1b30795cd64c","slug":"children-held-education-campaign-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय पर निकली सर्व शिक्षा अभियान की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय पर निकली सर्व शिक्षा अभियान की रैली
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो रैली में शामिल बच्चे व शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी शिक्षा से ही समाज व देश का विकास किया जा सकता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को अच्छी व तकनीकी शिक्षा ग्रहण कराएं। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर परिसर से स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डीएम विवेक ने यह बातें कही। डीएम ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कार भी देने चाहिए। जिस देश का शिक्षा का स्तर शत-प्रतिशत होता है, उसका विकास तेजी के साथ होता है।
विज्ञापन
हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह जाए। यदि कोई ऐसा मिलता है, तो उसके परिजनों को उसे शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करें। साथ ही यह भी बताएं कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा यह भी जिम्मेदारी है कि बच्चों को अच्छी, तकनीकी व संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण कराएं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बच्चों को शिक्षा तो दिलाई जाती है, लेकिन संस्कार नहीं होता। ऐसे में इन बच्चों के व्यक्तित्व में निखार नहीं आ पाता।
शिक्षक व शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को प्यार व स्नेह से शिक्षा दें। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जिस ढांचे में ढाला जाए, ढल जाते हैं। जागरूकता रैली अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहे, फौव्वारा तिराहा, चौक शहजादपुर, मालीपुर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेएन सिंह, तारकेश्वर मिश्र, मोहम्मद हसन आदि मौजूद रहे।