फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children dominated the Christmas joy

बच्चों पर छाई क्रिसमस की खुमारी

Sat, 24 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Children dominated the Christmas joy
टांडा एनटीपीसी में क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को सेंटाक्लाज के साथ खुशी का इजहार करतीं गरिमा महिला मंडल की सदस्या। - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस से एक दिन पहले जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विद्यालयों व गिरिजाघर में विविध आयोजन हुए। कहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को केक व मिठाई बांटी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर्स के बच्चों ने टीम बनाकर अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर उन्हें कैशलेस विधि के बारे में बताया।

विज्ञापन


वहीं मेहंदी एजुकेशनल एकेडमी के बच्चों ने लोगों को फूल देकर आपस में प्रेम भाव से रहने का आह्वान किया।  भगवान यीशू के जन्मदिवस से एक दिन पहले शनिवार को क्रिसमस का उल्लास रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में विविध आयोजन हुए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत शुरुआत यीशू के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया गया। प्रधानाचार्य मनोज कंठ ने यीशू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में छात्र छात्राओं ने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों के सहयोग से तमसा मार्ग, मीरानपुर, रसूलपुर हौजपट्टी व शहजादपुर जाकर लोगों को नेट बैंकिंग के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्यालय स्थित मेहदी एजुकेशनल एकेडमी में छात्र छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेंटा क्लाज बने मोहम्मद अख्तर ने छात्र छात्राओं व अभिभावकों में मिठाई व केक बांटी।

प्रबंधक मेहदी रजा ने यीशू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मोनी, कहकशां, शीबा, किरन, सरोज, सीमा, नगमा, सुरेश, महेंद्र मौजूद रहे। बाद में बच्चों ने मीरानपुर मोहल्ले में लोगों को गुलाब का फूल प्रदान कर आपसी प्रेम व भाईचारगी से रहने का आह्वान किया।

इसके अलावा जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स व सेंट जांस विद्यालय में शनिवार देर शाम प्रार्थनासभा हुई। सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर आर्ची वाल्ड डि सिल्वा ने कहा कि रविवार को केक काटा जाएगा। इसके बाद विशेष प्रार्थना की जाएगी। 

उधर एनटीपीसी में क्रिसमस से एक दिन पहले गरिमा महिला मंडल ने उल्लास के साथ क्रिसमस दिवस मनाया। अध्यक्ष सुमा राजीव ने वरिष्ठ सदस्यों के साथ केक काटा तथा क्रिसमस के पौधे को भव्य ढंग से सजाने में योगदान दिया।


बाद में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन महिलाओं के बीच हुआ। प्रतियोगिता के बाद सेंटा क्लाज ने सभी महिलाओं को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया।
वहीं अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग स्थित सेंट पैक्ट्रिस लरनर्स एकेडमी में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन हुआ।

छात्र छात्राओं ने सेंटाक्लाज के साथ खूब मौजमस्ती की। बच्चों के बीच मिठाईयों का वितरण भी हुआ। प्रबंधक अभिनव त्रिपाठी व अध्यक्ष विनय चौधरी ने छात्र छात्राओं को क्रिसमस डे के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि ऐसे प्रयोजनों में हम सभी को मिल जुलकर आनंद उठाना चाहिए।इस मौके पर प्रधानाचार्या गरिमा बंका व शुभम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed