फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Child molester who shot girl safe

Ambedkar Nagar News: बालिका को गोली मारने वाला बाल अपचारी संरक्षित

Thu, 21 May 2026 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Child molester who shot girl safe
हंसवर। हंसवर इलाके में बीते सोमवार को मां से छेड़छाड़ के विरोध के दौरान आठ वर्षीय बालिका को गोली मारने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस व मैगजीन बरामद हुए हैं। आरोपी को बाल सुधार गृह अयोध्या भेजा गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर की महिला पिछले चार वर्षों से हंसवर में अपनी बहन के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। 18 मई की दोपहर तीन बजे वह अपने घर के बाहर दुकान में बैठी थी। इसी दौरान वहां गांव का ही रहने वाला एक रिश्तेदार अपने एक साथ के साथी के साथ पहुंचा और सामान लेने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन

यह देख उनकी बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि किशोर ने बेटी के कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मासूम का लखनऊ में इलाज चल रहा है। बुधवार शाम को महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद बृहस्पतिवार को हंसवर के झझवा के पास से आरोपी को संरक्षण में ले लिया। थानाध्यक्ष अभिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह अयोध्या भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed