फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CHC road has turned into potholes, accidents are happening every day

Ambedkar Nagar News: गड्ढों में तब्दील है सीएचसी मार्ग, आए दिन हो रहे हादसे

Sat, 27 Apr 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
CHC road has turned into potholes, accidents are happening every day
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो को उठाते लोग। -संवाद
गड्ढे में फंसकर पलटा यात्रियों से भरा ई रिक्शा
विज्ञापन

सीएचसी के साथ ही स्थापित हैं आधा दर्जन पैथोलॉजी सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित सीएचसी मार्ग पर सुरक्षित चलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बुरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुके इस मार्ग पर वाहन से चलना दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। ऐसा तब है जब इस मार्ग न सिर्फ सीएचसी, बल्कि आधा दर्जन पैथोलॉजी सेंटर भी हैं।
अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला मार्ग बुरी तरह से बदहाल है। इस मार्ग पर न सिर्फ प्रतिदिन मरीज बल्कि बड़ी संख्या में आम नागरिक भी आवागमन करते हैं। पेवाड़ा, अहिराना, इमामबाड़ा मोहल्ले के लोग इसी मार्ग से होकर आते-जाते हैं। अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लगभग दो सौ मीटर लंबे मार्ग पर कदम कदम पर बड़े बड़े गड्ढे हैं।
विज्ञापन

नतीजा यह है कि आए दिन इन गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। एक दिन पहले शुक्रवार शाम यात्रियों से भरा ई रिक्शा ऐसे ही बड़े गड्ढे में फंसकर पलट गया। इससे इस पर सवार एक महिला फरजाना घायल हो गई। अन्य तीन यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द हो निर्माण
सामाजिक कार्यकर्ता रेहान जैदी ने कहा कि जिम्मेदारों की संवेदनहीनता समझ से परे है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने व मार्गों के निर्माण को लेकर दावे तो किए जाते हैं लेकिन न जाने क्यों इस बदहाल मार्ग को दुरुस्त क्यों नहीं कराया जा रहा। आए दिन हादसे होते रहते हैं। शिकायत होती है लेकिन न तो चेयरमैन को सुध है और न ही नगर पालिका प्रशासन को।

सड़क का नहीं है पता
मीरानपुर के विजयभान यादव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग पर इतने ज्यादा गड्ढे हैं कि सड़क का पता ही नहीं चलता। पिछले सात वर्ष से इस मार्ग की मरम्मत तक नहीं हो सकी है। नागरिकों की न सही, लेकिन मरीजों के हित को देखते हुए ही सड़क का निर्माण करा दिया जाए। इसे लेकर कई बार न सिर्फ चेयरमैन बल्कि नगर पालिका प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।


चुनाव बाद होगा गड्ढामुक्त
सीएचसी जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त किया जाना है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते काम नहीं हो रहा। चुनाव बाद संबंधित मार्ग को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। -बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed