फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CHC Bhti and PHC Ramnagar sealed for 48 hours

सीएचसी भीटी व पीएचसी रामनगर 48 घंटे के लिए सील

Fri, 16 Apr 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
CHC Bhti and PHC Ramnagar sealed for 48 hours
आलापुर/भीटी। जिले में कोरोना के कहर से सरकारी अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी भी नहीं बच पा रहे हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक तरफ जहां पीएचसी रामनगर के एक चिकित्सक समेत चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, तो वहीं सीएचसी भीटी में भी एक स्वास्थ्यकर्मी समेत कुल चार लोग संक्रमित पाए गए। इससे दोनों अस्पतालों को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। साथ ही संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उधर, शुक्रवार को जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक व डॉक्टर की पुत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को पीएचसी रामनगर व सीएचसी भीटी में चिकित्सक व कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे दोनों अस्पतालों को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

पीएचसी रामनगर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जांच रिपोर्ट में एक चिकित्सक के अलावा तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आननफानन में अस्पताल के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। साथ ही बाहर कंटेनमेंट जोन घोषित होने की सूचना मुख्य गेट पर चस्पा कर दी गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. मुन्नीलाल निगम ने बताया कि एक चिकित्सक समेत कुल चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 48 घंटे के लिए अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सीएचसी भीटी में भी शुक्रवार को दो कर्मचारी, एक होमगार्ड व एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट सामने आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास तिवारी ने चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुुए बताया कि अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। बताया कि सोमवार से अस्पताल में सुचारु रूप से इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed