{"_id":"60183c8c8ebc3e333759908e","slug":"certificates-given-to-32-divyangs-ambedkar-nagar-news-lko562698319","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 दिव्यांगों को दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 दिव्यांगों को दिए प्रमाणपत्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में आयोजित दिव्यांग शिविर में पंजीकरण कराते दिव्यंाग व परिजन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वाले 34 आवेदकों की जांच के बाद पात्र पाए गए 32 दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही आह्वान किया गया कि वे इस प्रमाणपत्र के माध्यम से दिव्यांगों के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें यदि किसी भी प्रकार की मुश्किल हो, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में लगने वाले शिविर के माध्यम से दिव्यांगों की जांच के बाद पात्र पाए जाने वालों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को जिला अस्पताल में डॉ. पंकज व डॉ. राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। प्रमाणपत्र के लिए अत्यंत खराब मौसम होने के बावजूद दूरदराज से दिव्यांगों का जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। 34 दिव्यांगों ने प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया।
कर्मचारी रामसुभक व शुभम ने बताया कि जांच के बाद पात्र पाए गए 32 दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। चिकित्सकों ने प्रमाणपत्र सौंपते हुए कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगों के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का उन्हें बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए।