फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Central and state government committed for the upliftment of the poor

केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कटिबद्ध

Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Central and state government committed for the upliftment of the poor
अंबेडकरनगर के आलापुर में विधायक अनीता कमल के आवास पर प्रेस से मुखातिब अयोध्या सांसद लल्लू सिंह। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को विकास की मुख्य धारा में शामिल किया जाए। भाजपा नेता अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने आलापुर विधायक अनीता कमल के आवास पर प्रेस से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। जितना काम भाजपा सरकार ने किसानों के हित में किया उतना काम किसी सरकार में नहीं हुआ।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाकर किसानों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाया है। पूर्व की सरकारों में योजनाएं कागजों पर चलाई जा रही थीं। बिचौलियों के माध्यम से योजनाओं के पैसों का बंदरबांट किया गया। लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं का लाभ बगैर भेदभाव के हर वर्ग को देने का काम किया। प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून का राज स्थापित हुआ है, माफिया जेल की सलाखों के पीछे हैं। विधायक अनीता कमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यों का इतिहास बनाया है। आज उत्तर प्रदेश का विदेशों में भी अनुसरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान को पूरे विश्व में मजबूत बनाने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता 2022 के चुनाव के लिए आज से ही लग जाएं। संस्कृति प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र की सह संयोजक उपमा पांडे ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में प्रदेश अव्वल है। महिलाओं को रोजगार देने में भी प्रदेश सरकार ने इतिहास बनाया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, राघव तिवारी, दिनेश पांडे, अजय सिंह, अमित गिरी, अभिषेक तिवारी, अभिषेक निषाद, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed