फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cement factory officer beaten up for increasing freight

भाड़ा बढ़ाने को लेकर सीमेंट फैक्ट्री अधिकारी को पीटा

Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cement factory officer beaten up for increasing freight
टांडा। भाड़ा बढ़ाने को लेकर हुए विवाद में सीमेंट कंपनी के एक अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों को आते देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया। उधर पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत लगभग 40 अन्य के विरुद्घ मामला पंजीकृत कर लिया है। इनमें से कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

टांडा स्थित सीमेंट फैक्ट्री में बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्रित ट्रांसपोर्टर गेट के सामने पहुंच गए और भाड़ा बढ़ाने की मांग शुरू कर दी। बताया जाता है कि इस बीच कंपनी के लेजिस्टिक प्रभारी मनीकांत झा, मानव संसाधन प्रभारी अजय पांडेय व प्रभारी सिविल ललित सिंह के साथ गेट पर पहुंच गए और ट्रांसपोर्टरों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच संजय यादव व श्याम गुप्त के साथ कई अन्य लोग हमलावर हो गए।
विज्ञापन

लेजिस्टिक प्रभारी मनीकांत की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। हल्ला गुहार सुन सुरक्षा कर्मियों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत करीब 40 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed