{"_id":"6a046a2d220909a0e0039d42","slug":"cbse-result-anabiya-fatima-secures-first-place-in-the-district-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पाया प्रथम स्थान
Wed, 13 May 2026 05:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 13 May 2026 05:40 PM IST
सार
अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं तथा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। वहीं आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
अनाबिया फातिमा बनी टॉपर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रेडियंट अकादमी जलालपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कस्बे के उस्मापुर निवासी एजाज अख्तर की पुत्री अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं रामनगर आलापुर निवासी शशिकांत वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा तथा कस्बे के यादव चौराहा निवासी राजेश जायसवाल की पुत्री तेजस्वी जायसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। कस्बे की पाण्डेयपुर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार की पुत्री निवेदिता चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं तथा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। वहीं आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं जबकि तेजस्वी जायसवाल पॉलिटिकल साइंस एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप की छात्रा हैं और आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन