{"_id":"583c70414f1c1bc91fde5715","slug":"cause-notice-to16-rice-miller","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 राइस मिलरों को कारण बताओ नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 राइस मिलरों को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर जनपद के धान क्रय केंद्रों से संबद्ध 16 राइस मिलों की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिला प्रबंधक पीसीएफ द्वारा सूचित किए जाने के बावजूद बैठक में कोई राइस मिलर उपस्थित नहीं हुआ। इस मनमानी पर एडीएम ने सभी मिलरों के विरुद्ध नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रशासन ने किसानों के धान खरीद की जिम्मेदारी विभिन्न संस्थाओं को सौंपा है। इसमें पीसीएफ संस्था भी अहम है। बताया जाता है कि जिले में पीसीएफ के कुल 27 केंद्र हैं। इससे जुड़े 16 राइस मिलरों द्वारा धान कुटाई के लिए बैंक गारंटी लगी थी। इसके बाद भी अब तक ये राइस मिलर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर धान कुटाई के लिए सामने नहीं आए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने एडीएम को बैठक करने का निर्देश दिया। एडीएम ने सोमवार को इन सभी राइस मिलरों की बैठक बुलाई। हालांकि इस बैठक में भी कोई राइस मिलर मौजूद नहीं हुआ। इस पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। पीसीएफ जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि तत्काल राइस मिलरों के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
कहा जाए कि यदि तीन दिन में धान कुटाई का कार्य शुुरू किया जाए। नोटिस के जरिये कहा गया कि क्यों न सरकारी आदेशों का अनुपालन न करने के लिए आपका मंडी व व्यापार कर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाय और आपके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाय। इस मौके पर जिला विपणन अधिकारी एके झॉ व अश्विनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।