{"_id":"57dae72d4f1c1b3c3dd48356","slug":"casual-checking-operation-went-into-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में चला आकस्मिक चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में चला आकस्मिक चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : demo pic
लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आलापुर सर्किल में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने एक साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों में पहुंचे उपभोक्ताओं की तलाशी लेने के साथ ही आवश्यक पूछताछ भी की गई। बैंक कर्मियों से भी जानकारी हासिल की गई। पुलिसकर्मियों ने बैंक परिसर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे को हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैंक में आपातकालीन एलार्म व फायर सिलेंडर आदि का भी निरीक्षण किया गया। बैंकों में तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की गई। शाखा के अंदर व बाहर संदिग्ध लोगों के देखे जाने पर आवश्यक पूछताछ करने की भी सलाह दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान आलापुर थानाध्यक्ष शिवनारायण भगत, एसआई मनोज सिंह, आरके कन्नौजिया, पवन सिंह, राकेश यादव, रतन सिंह, उमेश, रोहित द्विवेदी व सचिन पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिसकर्मियों ने रामनगर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, ढोलबजवा में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, न्यौरी बाजार में स्थित बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहीं, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर थाने की पुलिस टीम ने भी इसी प्रकार की छानबीन की। गौरतलब है कि अक्सर बैंक से ही चोर व लुटेरे उपभोक्ताओं के पीछे लग जाते हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं, इसी के मद्देनजर पुलिसकर्मियों ने बैंकों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।