{"_id":"58a499544f1c1bd357d83de4","slug":"cases-iomposed-on-former-minister-lalji-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : symbolic
मुद्रक का पता दर्ज किए बिना दीवारों पर पोस्टर चस्पा करने पर फ्लाइंग स्क्वॉयड ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व प्रिंटिंग प्रेस मालिक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया हैै।
विज्ञापन
बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी ओपी सिंह के नेतृत्व में टीम भ्रमण पर निकली हुई थी। इसी बीच जानकारी मिली कि पहितीपुर बाजार में दीवारों पर कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लालजी वर्मा का जो पोस्टर चस्पा है, उस पर मुद्रक का नाम साई प्रिंटिंग प्रेस तो लिखा है लेकिन पता नहीं है।
विज्ञापन
जब टीम ने वहां पहुंचकर जायजा लिया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर टीम प्रभारी ओपी सिंह ने अकबरपुर थाने पहुंचकर बसपा प्रत्याशी लालजी वर्मा व प्रिंटिंग प्रेस मालिक के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन