{"_id":"630e47bb7040504c357fa20a","slug":"case-registered-for-uproar-and-sabotage-of-lawyers-ambedkar-nagar-news-lko6459845190","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के हंगामा व तोड़फोड़ को लेकर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के हंगामा व तोड़फोड़ को लेकर केस दर्ज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए पिलर को अधिवक्ताओं द्वारा तोडे़ एवं हंगामा किए जाने के मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी की तरफ से केस दर्ज होने के बाद उम्मीद थी कि मंगलवार को अधिवक्ता इसे लेकर भी हंगामा करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ सामने नहीं आया।
बीते दिन जनपद न्यायालय के वकीलोें ने न्यायालय परिसर के बगल नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए कई पिलर क्षतिग्रस्त कर दिए थे। अधिवक्ताओं का कहना था कि कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल के बीच जो भूमि खाली है, वह वकीलों की है।
उधर, नगर पालिका परिषद के अनुसार बीते दिनों अतिक्रमण हटवाकर भूमि खाली कराई गई थी। इसके बाद उसे सुरक्षित करने तथा जन उपयोग में लाने के लिए बैरिकेडिंग करा दी गई थी। अधिवक्ताओं की ओर से इस बैरिकेेडिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने के दौरान हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
वकीलों ने बाद में जिला प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए उनके न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसी मामले को लेकर सोमवार को ही नगर पालिका परिषद की तरफ से अकबरपुर कोतवाली परिसर में तहरीर दे दी गई थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तथा लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
उधर, मंगलवार को अकबरपुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह का एक प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं से विवाद हो गया। खबर सामने आई कि हंगामे के दौरान हाथापाई की भी स्थिति बन गई। देर शाम नायब तहसीलदार ने कहा कि वकीलोें को कुछ गलतफहमी थी, जिसे दूर कर दिया गया। इसके अलावा कोई और बात नहीं हुई।