फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case registered against unknown in murder of middle-aged

अधेड़ की हत्या में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown in murder of middle-aged
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पांती गांव में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच के लिए बुधवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी गांव पहुंचे। एसपी ने परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बधाते हुए समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के पांती गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे अज्ञात युवकों ने बुलाकर गांव निवासी अच्छेलाल (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से समूचे गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच बुधवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी पांती गांव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद परिवारीजनों व ग्रामीणों से भी वार्ता की।
विज्ञापन

परिवारीजनों को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी जरूरी कार्रवाई की जायेगी। महरुआ पुलिस टीम को विभिन्न बिंदुओं पर अपनी जांच जारी रखने का निर्देश दिया। उधर एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मौके पर खून तो गिरा मिला था, लेकिन अच्छेलाल के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व उसके बाद विसरा रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed