फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case registered against seven in case of harassment

प्रताड़ना के मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven in case of harassment
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र हंसवर के शंकरपुर बिशुनपुर गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद व जेठ समेत सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के शंकरपुर बिशुनपुर निवासी दीपा ने गांव के ही अमरजीत यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अमरजीत पत्नी को गांव में छोड़कर रोजी-रोटी के लिए बाहर चला गया। आरोप है कि इस बीच घर पर मौजूद सास श्रीपत्ती, ससुर नेबूलाल, ननद, दो भतीजियां, भतीजा पवन यादव तथा जेठ बृजलाल यादव ने दीपा से गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके सारे आभूषण भी ले लिए।
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी सूचना थाने पर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वह गत दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed