{"_id":"629cec5b199b365a9928d217","slug":"case-registered-against-35-people-for-theft-of-electricity-ambedkar-nagar-news-lko633870831","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बिजली चोरी के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई जारी है। 35 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में केस दर्ज कराया गया है।
अधिशासी अधिकारी विद्युत उपकेंद्र आलापुर एचपी मिश्र ने बताया कि बीते दिन टीम ने हंसवर, बसखारी एवं रामनगर क्षेत्र में बकाए पर कटे संयोजनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया।
अवर अभियंता औझीपुर आरके पाल, बसखारी अवर अभियंता गणेश प्रजापति एवं अवर अभियंता रामनगर प्रवेश निषाद के नेतृत्व में चले अभियान में पुरानी बाजार रामनगर में पांच लोगों के अलावा शिवतारा, बुकिया, कटोखर, गणेशपुर, मानिकपुर, मुंडेरा आदि गांवों के 27 लोग बिना बकाया जमा किए अपने कनेक्शन को जोड़कर चला रहे थे। इन सभी 32 लोगों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इसके अतिरिक्त उपखंड अधिकारी बसखारी आमोद कुमार के नेतृत्व में बसखारी बाजार में जांच के दौरान राजू इलेक्ट्रॉनिक्स बसखारी के परिसर की जांच में मीटर में छेड़छाड़ पाई गई। हंसवर में मोहम्मद इस्लाम, हबीबुल्लाह, कैलाश तिवारी भी विद्युत चोरी के दोषी पाये गये। इन सभी के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया गया है। अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि सभी उपभोक्ता अपना बकाया अविलंब जमा कर दें। वर्तमान में चल रही एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।