{"_id":"57c324f34f1c1b5f6fd4f562","slug":"case-on-five-persons-in-dowry-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
dowry harassment
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र गोसाईगंज के कटरा निवासी एक युवक ने पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि ससुरालीजन उसकी बहन को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। इससे वह काफी परेशान है। दहेज के लिए कई बार उसकी पिटाई की कर चुके हैं। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टांडा कोतवाली के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटरा निवासी दिनेश कुमार गुप्त ने रविवार को एक तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन पुनीता का विवाह 26 जनवरी 2016 को छज्जापुर निवासी दीपक जायसवाल से किया। विवाह के कुछ दिन बाद पति दीपक, ससुर ईश्चरचंद्र, सास सुधा, ननद रुचि व नेहा द्वारा उसकी बहन पुनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
ससुरालीजन उसके ऊपर दबाव बनाने लगे कि मायके से दो लाख रुपये और एक बाइक ले आओ। काफी दिनों तक उसने इस बात की जानकारी हम लोगों को नहीं होने दी। इस बीच 26 अगस्त को दीपक ने उसकी बहन को मायके लाकर छोड़ दिया और कहा कि रकम व गाड़ी लेकर ही टांडा दिखाई पड़ना। वह 27 अगस्त को अपनी बहन को लेकर ससुराल छज्जापुर पहुंचा।
विज्ञापन
उसने ससुरालीजनों से बहन का उत्पीड़न न करने की विनती भी की और 50 हजार रुपये नगद भी दिए। कहा कि एक-दो महीने का समय दो, शेष रकम व गाड़ी भी हम दे देंगे। इसके बाद वह अपने घर चल गया। रविवार सुबह उसकी बहन ने फोन किया और रोने लगी।
कहा कि ये लोग फिर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर वह छज्जापुर पहुंचा और अपनी बहन को लेकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर दीपक जायसवाल समेत ससुर, सास व दो ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।