फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed in truck theft after 20 months

Ambedkar Nagar News: 20 माह बाद ट्रक चोरी में दर्ज हुआ केस

Thu, 20 Apr 2023 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed in truck theft after 20 months
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के उसरहा गांव के पास से 20 माह पूर्व ट्रक चोरी होने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के मनोहरपुर पहरा निवासी अमरजीत ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 13 अगस्त 2021 को ट्रक लेकर जलालपुर के उसरहा के पास आया था। यहां ट्रक खड़ा कर वह शौच करने चला गया। इस दौरान कोई ट्रक लेकर फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत जलालपुर पुलिस से की। उच्चाधिकारियों से भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने जलालपुर पुलिस को मामले में केस दर्ज कराने के लिए निर्देश दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed