{"_id":"581f75e24f1c1bf47eb37856","slug":"case-filed-against-four-people-including-mubarak-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया खान मुबारक समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया खान मुबारक समेत चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर हंसवर पुलिस ने माफिया खान मुबारक समेत चार लोगों पर बंधक बनाकर भूमि का बैनामा कराने और धमकी दिए जाने के मामले में केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि प्रकरण में तहरीर देने के बावजूद जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़ित ने न्यायालय से फरियाद की थी।
विज्ञापन
हंसवर थाना क्षेत्र के जैनुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद इकबाल सिद्दीकी के अनुसार उन्होंने अपनी बहन अमीर जहां के साथ मिलकर 10 दिसंबर 2013 को टांडा-हंसवर मार्ग पर एक भूखंड का बैनामा लिया था। इस पर माफिया खान मुबारक की निगाह लग गई थी।
विज्ञापन
इकबाल का आरोप है कि 24 नवंबर 2014 को जब वह लखनऊ से बस से वापस घर लोट रहे थे तो खान मुबारक के साथियों यहिया, परवेज व शादाब ने हरसम्हार गांव के पास उसे बस से उतार लिया। वहां से खान मुबारक के साथी उसे खान मुबारक के पास ले गए और जमकर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
अगले दिन जबरन टांडा ले जाकर खान ने अपनी बहन शबाना के नाम बैनामा लिखवाकर बस पर बैठा दिया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई। सुनवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया गया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। एसओ आरके पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।