{"_id":"6755dcf0d638d86aaf0cf1b7","slug":"case-filed-against-a-youth-for-committing-suicide-of-a-teenager-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125814-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में युवक पर केस, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में युवक पर केस, गिरफ्तार
Sun, 08 Dec 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटका के रफीगंज में शनिवार को किशोरी के फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मालूम हो कि एक दिन पहले रफीगंज बाजार निवासी गुड़िया की 16 वर्षीय पुत्री ने घर में उस समय रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जब वह रफीगंज चौकी में खाना बनाने गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच शनिवार देर शाम गुड़िया ने कटका थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा कि सैदपुर गांव निवासी युवक सौरभ ने उसकी पुत्री को प्रेमप्रसंग में फंसाया। इसके बाद उसका उत्पीड़न करने लगा। पुत्री ने जब आत्महत्या करने की बात की, तो सौरभ ने कहा कि मर जाओ, हमसे क्या मतलब। उसी के उकसाने पर उसने शनिवार को आत्महत्या कर ली। एसओ कटका विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।