फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case against five including block chief for threatening female BDC

महिला बीडीसी को धमकाने में ब्लाॅक प्रमुख समेत पांच पर केस

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case against five including block chief for threatening female BDC
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही एक महिला बीडीसी सदस्य को धमकाने का मामला सामने आया है। इस मामले में अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे रामनगर ब्लाक प्रमुख सपा नेता विकास यादव के साथ ही पांच अन्य के खिलाफ महिला बीडीसी के घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। सभी आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है। आरोपियों में शिक्षक संघ और सपा के ब्लाक अध्यक्ष अध्यक्ष भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला बीडीसी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख विकास यादव रविवार देर शाम अपने चाचा वेदप्रकाश यादव व गुड्डू यादव, सपा के रामनगर ब्लाक अध्यक्ष राजबहादुर यादव व शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव उर्फ जय के साथ उसके घर पहुंचे। इसके बाद घर में घुसकर उसे धमकाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसका विरोध करने पर मारपीट के साथ ही उससे छेड़छाड़ भी की गयी। महिला बीडीसी का कहना है कि सभी आरोपी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा केे दौरान ब्लॉक प्रमुख का समर्थन करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी के बाद घर के आसपास बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। बाद में इनके कुछ साथी आकर कार को भी साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित बीडीसी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

इसके आधार पर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर मामलों मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने आरोप लगाया है कि सत्तापक्ष उन्हें कुर्सी से हटाने के लिए पूरी तरह मनमानी पर उतर आया है। इसी लिए झूठा मुकदमा कायम कराकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed