फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case against 91 for blocking the road

सड़क जाम करने में 91 के खिलाफ केस

Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case against 91 for blocking the road
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज में इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग केस दर्ज किया। दुकानदार के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज हुआ, तो वहीं मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बीते दिन सड़क जाम करने के मामले में 41 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों मालीपुर थाना क्षेत्र के खड़वा गांव निवासी सचिन उर्फ अभिषेक का शव अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज बाजार स्थित उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के ऊपर बने कमरे में छत से लटका मिला था। इस मामले में सचिन के चाचा देवेंद्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। इस बीच रविवार को खड़वा के ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इसके बाद डीएम आवास के सामने पहुंचकर न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि अकबरपुर-टांडा मार्ग जाम कर दिया था। वे मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। साथ ही एसआई शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर प्रदर्शन व जाम लगाने समेत विभिन्न धाराओं में 41 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अकबरपुर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक की मौत को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed