फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Candle march for the reconstruction of Jannatul Baqi

Ambedkar Nagar News: जन्नतुल बकी के पुर्ननिर्माण के लिए निकाला कैंडल मार्च

Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Candle march for the reconstruction of Jannatul Baqi
जलालपुर में शुक्रवार शाम सऊदी अरब के मदीना मुनव्वरा स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के पुनर्निर्मा
जलालपुर। सऊदी अरब के मदीना मुनव्वरा स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण की मांग के लिए शुक्रवार शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च शाम करीब सात बजे जाफराबाद बड़ी मस्जिद से शुरू हुआ।
विज्ञापन

यह जुलूस विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए सराय चौक, डॉ. सुरेश यादव चौराहा, थाना परिसर के सामने से होते हुए यादव चौराहे पहुंचा। इसके बाद जुलूस रौजा कासिम पहुंचकर समाप्त हुआ। रौजा कासिम पर कैंडल मार्च जलसे में बदल गया। स्थानीय लोगों ने जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। मौलाना मीशम रजा जाहदी, मौलाना रमजान अली साबरी, मौलाना जाफर रजा जौहरी, मौलाना हैदर मेहंदी, मौलाना कर्रार हुसैन तुराबी, मौलाना जैगम अब्बास बाकरी और मौलाना सुहैल अब्बास ने अपने विचार रखे। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी। इस दौरान बतूल एकेडमी से जुड़े जायल हुसैन, इनाम हुसैन जाफरी, एहसान रजा मीशम, अदनान अब्बास, अली हैदर, काजिम रजा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed