{"_id":"68caf06a30cd32f27e01fb8d","slug":"camps-will-be-organized-for-disabled-children-equipment-will-be-provided-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-142223-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिव्यांग बच्चों के लिए लगेंगे शिविर, मिलेंगे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिव्यांग बच्चों के लिए लगेंगे शिविर, मिलेंगे उपकरण
Wed, 17 Sep 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरगर। शैक्षिक सत्र 2025-26 में समेकित शिक्षा योजना के तहत जिले में दिव्यांग बच्चों के पंजीकरण के लिए 22 को कटेहरी और 23 को ब्लॉक भियांव में शिविर का आयोजन होगा।
इसमें उनका चिकित्सकीय परीक्षण होगा और सहायक उपकरण का लाभ दिलाया जाएगा। इसमें परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।
प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एलिम्को कानपुर के सहयोग से चिह्नाकंन शिविर में चिकित्सक दल दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण करेंगे। दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण के लिए चिह्नांकन कर लाभान्वित किया जाएगा। पंजीकरण कराने के लिए दिव्यांग बच्चों को आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति और दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुई दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।