फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Call...police will help even at night

Ambedkar Nagar News: कॉल कीजिए...पुलिस रात में भी करेगी मदद

Sat, 27 Sep 2025 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Call...police will help even at night
कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण लेतीं छात्राएं।
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय, कस्तूरबा व माध्यमिक विद्यालयों में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण के सत्र का संचालन किया गया। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व ख्याति प्राप्त महिलाओं ने छात्राओं से संवाद किया। इसमें छात्राओं के सवालों का जवाब भी दिया गया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेवाना में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षण केंद्र सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर गंभीर है और इस दिशा में पुलिस भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने छात्राओं एवं महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। महिलाओं से निडर होकर आगे बढ़ने और मिशन शक्ति का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान एक वाक्या भी साझा किया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत 29 फरवरी 2024 में रात 12 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस दोस्तपुर में कोई साधन नहीं मिला। इस वजह से उन्होंने 112 को फोन किया। पुलिस ने उन्हें घर तक छोड़ा।
विज्ञापन

कौमी इंटर कॉलेज टांडा, मजरे हक निस्वा इंटर कॉलेज टांडा, जीआईसी अकबरपुर, जीजीआईसी तेंदुआई कला, सीता गर्ल्स इंटर कॉलेज समुखपुर, आरएसएस इंटर कॉलेज वाजिदपुर व महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हूपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल, डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल विभिन्न विद्यालयों, स्थलों पर छात्राओं व महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना, राजकुमार इंटर कॉलेज पीठापुर सरैया, द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज बेनीपुर, जलालपुर के शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर व अन्य विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं।

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं।

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं।

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं।

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं।

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed