फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Called upon councilors to work unitedly for development

Ambedkar Nagar News: विकास के लिए सभासदों से एकजुट होकर काम करने का किया आह्वान

Wed, 17 Sep 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Called upon councilors to work unitedly for development
अंबेडकरनगर।नगर पंचायत जहांगीरगंज सभागार में बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर की आय बढ़ाने, विकास कार्यों को गति देने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सभासदों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण नगर पंचायत की प्राथमिकता है। अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने कहा कि आय वृद्धि से ही नगर में नई परियोजनाओं और विकास योजनाओं को सुचारू रूप से लागू किया जा सकेगा। बैठक में यह तय किया गया कि नगर में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नियमित सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और मच्छरनाशी दवाओं के छिड़काव पर विशेष बल दिया गया। सभासदों ने नगर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखा। स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और जलनिकासी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की मांग की गई। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी सुझावों को योजनाओं में शामिल कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान सभासद बालगोविंद त्रिपाठी, शशिकांत दूबे, राजेश यादव, अबूसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed