फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   By giving training, women are being made self-employed

Ambedkar Nagar News: प्रशिक्षण देकर महिलाओं को बना रहे स्वरोजगार परक

Tue, 22 Oct 2024 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
By giving training, women are being made self-employed
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सामान्य सुविधा केंद्र त्रिलोकपुर में महिला कारीगरों को गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत हैंड ब्लाॅक प्रिंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इम्पैनल्ड मास्टर ट्रेनर ने महिला कारीगरों को हाथ से बेडशीट, चादर, तकिया का गिलाफ, कुशन कवर, कुर्ती, कुर्ता पर ब्लाॅक से डिजाइन की प्रिटिंग का हुनर सिखाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण मिलने से महिलाओं में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि हुनर सीखने के बाद वे घर पर ही अपना काम करेंगी, साथ ही बाजार में उत्पाद को बेच कर धन अर्जित कर अपना आर्थिक विकास करे सकेंगी। अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए महिला कारीगर न सिर्फ हुनर सीखेंगी वरन स्वरोजगार के जरिए अपना आर्थिक पक्ष भी मजबूत करेंगी। ऐसा होने से वह स्वावलंबी बन सकेंगी। इन महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वस्त्र मंत्रालय के सहायक निदेशक आर आलम ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही प्रशिक्षण के बाद महिलाएं कार्य करें इसके लिए संस्था को आवश्यक निर्देश भी दिया। कहा कि यह प्रशिक्षण महिला कारीगरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर सीडीई प्रशांत कुमार, प्रशिक्षक संतोष कुमार, अनीता, प्रभारी नौशीन फात्मा एवं रिजवाना तथा सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed