फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Buses shorter than passengers, waiting hours

यात्रियों की तुलना में कम पड़ी बस, गंतव्य तक जाने को हलकान रहे लोग

Sun, 13 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Buses shorter than passengers, waiting hours
अंबेडकरनगर। सहालग के बीच वाहनों की कमी के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बस के इंतजार में अकबरपुर बस स्टेशन के निकट लगभग पूरे दिन यात्री भटकते रहे। नाराजगी जताते हुए यात्रियों ने कहा कि जिम्मेदारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सहालग के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री अकबरपुर बस स्टेशन पहुंच रहे हैं। सहालग का अंतिम दिन होने के चलते रविवार को अकबरपुर बस स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। यात्रियों की तुलना में बसों के कम होने से काफी दिक्कत उठानी पड़ी। लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद गोहन्ना जाने के लिए परिवार के साथ अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचे दीपक चौरसिया ने कहा कि वह लगभग दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दो-तीन बसें आईं जो पहले से ही भरी हुई थीं। अकेले होते तो खड़े होकर ही चले जाते लेकिन परिवार के साथ ऐसा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर जाने के लिए रोडवेज पर मिले जुल्फेकार अहमद ने कहा कि वह सुबह आठ बजे पहुंच गए थे, 11 बजे तक कोई बस नहीं आई। पूछताछ केंद्र पर भी समुचित जानकारी नहीं दी जा रही है। कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
एआरएम कमाल अहमद खान ने बताया कि बेड़े में मौजूद सभी बसें सड़क पर उतरीं। सहालग के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में कुछ समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed