फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus service could not be started for Jhansi and Chitrakoot

Ambedkar Nagar News: झांसी व चित्रकूट के लिए नहीं शुरू सकी बस सेवा

Sun, 18 May 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bus service could not be started for Jhansi and Chitrakoot
अकबरपुर रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो से झांसी और चित्रकूट धाम के लिए दो-दो बसें को संचालन शुक्रवार से शुरू होना था। लेकिन चालक व परिचालक न होने से यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी। काफी प्रयासों के बाद भी डिपो को चालक व परिचालक नहीं मिल रहे हैं। भर्ती के लिए अधिकारियों ने डिपो में पोस्टर भी चस्पा कराए। इसके बाद भी परिवहन निगम को चालक व परिचालकों का मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिले से रोडवेज बसों के संचालन का रास्ता साफ होता नहीं दिख रहा है। धार्मिक व दार्शनिक स्थलों पर पहुंचने की इच्छा रखने वालों को सिर्फ इंतजार हाथ लग रहा है। लंबे समय से इन रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की जा रही थी। अभी तक यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। इसके अलावा प्राइवेट व टूरिस्ट बसें संचालित होती हैं, जो मनचाहा किराया वसूलते हैं। अकबरपुर डिपो में 88 बसें शामिल हैं। यहां से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और बलिया के लिए बसें संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार से झांसी के लिए दोपहर 12 बजे एक बस रवाना होनी थी, जिसका किराया 812 रुपये तय किया गया है। चित्रकूट के लिए प्रतिदिन सुबह आठ बजे डिपो से एक बस रवाना होनी थी, जिसका किराया 585 रुपये निर्धारित किया गया है। लेकिन चालक-परिचालक न होने से सुविधा शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के लिए मिली और एक बस
अकबरपुर डिपो से सुबह पांच बजे दोस्तपुर रोड होते हुए कादीपुर, सुल्तानपुर से लखनऊ आलमबाग के लिए रविवार को बस का संचालन शुरू हुआ है, जिसका किराया 229 रुपये है। इसके अलावा आगरा के लिए इसी सप्ताह से बस सेवा शुरू करने की योजना है।
जल्द होगा संचालन
चालक व परिचालक न होने से यह बस सेवा नहीं शुरू हो पाई है। जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। -हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed