{"_id":"57643a4b4f1c1b5d7211bf4b","slug":"bus-crushed-the-young-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल वृद्ध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र अकबरपुर के ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर बाद हुई मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उधर, अन्य हादसों में दो वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद एक युवक बाइक से किसी काम के सिलसिले में निकला हुआ था। इसी बीच ओवरब्रिज पर वह एक रोडवेज बस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उसकी पहचान बिहार निवासी मुन्ना यादव (27) के रूप में हुई। वह अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरिया बाजार निवासी सुनील के घर बीते दिन आया था। वहां से बाइक लेकर वह शुक्रवार को अकबरपुर नगर के लिए निकला था। कोतवाल महेंद्र ने बताया कि युवक के परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत रसूलाबाद हौजपट्टी मोहल्ला निवासी रामचरित्र (60) पुत्र राममिलन शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर गांव निवासी मोहम्मद दानिश (18) पुत्र अब्दुल रहमान शुक्रवार सुबह बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत शिवपाल निवासी रामसुंदर (55) पुत्र झपसी गुरुवार देर शाम बाइक से जलालपुर से गांव जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे पहले सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, टांडा थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी पंकज (24) पुत्र लालजी शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत गोवर्धनपुर गांव निवासी कामता प्रसाद (65) पुत्र रामकुमार गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।