फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus collides with bike, youth dies

बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 08 Nov 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with bike, youth dies
महरुआ (अंबेडकरनगर)। चाय की दुकान खोलने जा रहे बाइक सवार युवक को मंगलवार सुबह निजी बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बस को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी अजय पांडेय (24) सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने मामा कल्लू (35) निवासी परसपुर थाना मोतिगरपुर जनपद सुल्तानपुर के साथ बाइक से नसीरपुर के लिए घर से निकला था। दरअसल नसीरपुर में अजय की चाय की दुकान है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जब दोनों गांव से निकल कर महरुआ दोस्तपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी दोस्तपुर की तरफ से यात्रियों को लेकर आ रही निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बस सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इससे पहले चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल अजय व कल्लू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि कल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है। महरुआ पुलिस ने बस को अभिरक्षा में ले लिया। एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए भेज दिया। बताया कि अजय के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed