{"_id":"674b55430a84e611a4000f49","slug":"bulldozers-run-on-encroachment-70-encroachments-removed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-125349-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हटाए 70 कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हटाए 70 कब्जे
Sat, 30 Nov 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
अभियान के तहत जब्त किए गए सामान को ले जाती ट्रैक्टर-ट्राॅली।
अंबडकरनगर। अकबरपुर नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार को भी नगर पालिका अकबरपुर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। अकबरपुर नगर के सब्जी मंडी व पटेलनगर तिराहा के निकट चले अतिक्रमणरोधी अभियान में 70 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, तो लगभग चार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
बीते दिन से अकबरपुर नगर में चल रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के नेतृत्व में एक बार फिर से कर्मचारी बुलडोजर लेकर अकबरपुर नगर के सब्जी मंडी पहुंच गए। टीम को देखते ही कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया। इसके अलावा पटेलनगर तिराहा के निकट भी अभियान चला। ईओ ने बताया कि 70 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही कुछ सामान भी जो जाम की समस्या बन रहे थे, उन्हें जब्त किया गया। इसके अलावा लगभग चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।