{"_id":"56fac0e54f1c1b9d38f00596","slug":"budget-of-25-carore-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ से होंगे विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्य व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 25 करोड़ की अनुमानित आय तथा पौने 25 करोड़ के अनुमानित व्यय का अनुमोदन किया गया। गत वर्ष के 49 करोड़ की आय तथा 47 करोड़ के व्यय को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि इस बैठक में ज्यादातर सदस्य मौजूद रहे। जिपं अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विकास के मामले में जिला पंचायत के साथ पूरी सक्रियता से आगे बढ़ें। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र में विकास के कार्यों को अमलीजामा पूरी मुस्तैदी से पहनाया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे विकास के मामलों में और ज्यादा सक्रिय योगदान देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बाद में जिला पंचायत बोर्ड ने वर्ष 2016-17 के लिए 24 करोड़ 99 लाख 15 हजार 332 रुपये की अनुमानित आय का अनुमोदन किया। वर्ष 2015-16 के 49 करोड़ 65 लाख 84 हजार 32 रुपये के आय को भी मंजूरी दी गई।
इसी तरह वर्ष 2016-17 के लिए कुल 24 करोड़ 83 लाख 37 हजार 100 रुपये की अनुमानित आय को मंजूरी दी गई। वर्ष 2015-16 के लिए 47 करोड़ 70 लाख 84 हजार 700 रुपये के व्यय को भी अनुमोदित किया गया। बोर्ड ने एक करोड़ 94 लाख 99 हजार 332 रुपये के बजट को मंजूरी दी।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने कहा कि उन्हें बैठक में भाग लेने का जो भत्ता मिलता है, वह उसी बैठक में मिलना सुनिश्चित किया जाए। जिपं अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि अगली बैठक से यह व्यवस्था लागू कर दी जाए।