फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSP showed two dozen rebels out of the way

बसपा ने दो दर्जन बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Sun, 25 Apr 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
BSP showed two dozen rebels out of the way
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने तथा अनुशासनहीनता को लेकर दो दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। दावा किया कि कुल 41 सीटों में से पार्टी 30 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर बसपा कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। टिकट की घोषणा से लेकर संगठन में एकजुटता का परिचय देने तक में बसपा अभी तक हर मोर्चे पर अपने को अव्वल साबित करती आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार रणनीति के साथ पार्टी समर्थकों के साथ जुटे हैं। मतदाताओं के बीच बसपा प्रमुख मायावती का संदेश लगातार पहुंचाया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत तय की जा सके।
विज्ञापन

इस बीच अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने और अनुशासनहीनता के चलते जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने दो दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राजभर, तारा कनौजिया, पिंटू गौतम, वीरेंद्र उर्फ धीरू, महेंद्र कुमार, संतोष, प्रीति भास्कर, तारिक जमाल सिद्दीकी, अनीता देवी, रमादेवी, सुनील वर्मा, चक्रवर्ती, बृजेश आजाद, नीलेश कांत दुबे, सुमन पाल, अंजू यादव,सरिता और अमरनाथ बौद्ध आदि शामिल हैं। जोनल कोऑर्डिनेटर ने कहा कि पार्टी सभी 41 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। हम 30 से अधिक सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed