फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSNL network fails, transactions affecting 10 crores in banks

बीएसएनएल नेटवर्क फेल, बैंकों में 10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 16 Jun 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 16 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
BSNL network fails, transactions affecting 10 crores in banks
बैंक - फोटो : symbolic

दूरसंचार की सरकारी सेवा बीएसएनएल शुक्रवार दोपहर अचानक बाधित हो गई। इससे एसबीआई अकबरपुर की प्रमुख शाखा समेत कई अन्य बैंकों में लेनदेन समेत अन्य कार्य प्रभावित हुए। सर्वर ठप होने से लगभग 10 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। इसके अलावा बीएसएनएल सिम धारकों को विभिन्न प्रकार की समस्या उठानी पड़ी, कई सरकारी कार्यालयों में भी कार्य प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


अकबरपुर तहसील में सर्वर फेल होने से नकल आदि निकलवाने के लिए पहुंचे लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर अचानक बीएसएनएल सेवा ठप हो गई। नतीजतन न सिर्फ सरकारी कार्यालयों बल्कि बैंकों के कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में लगभग पूरे दिन लेनदेन समेत अन्य कोई कार्य नहीं हो सका। लोग धन-निकासी व जमा करने के लिए लाइन में लगे लेकिन लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद नेटवर्क नहीं आ सका। इस पर उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक प्रसून कुमार ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जलालपुर, टांडा व आलापुर स्थित एसबीआई शाखा में भी नेटवर्क फेल होने से विभिन्न कार्य प्रभावित हुए। अकबरपुर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक हरिजीत सिंह ने बताया कि नेटवर्क फेल होने के चलते लगभग 85 प्रतिशत लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद समेत कुल आधा दर्जन बैंकों में लेनदेन प्रभावित हुआ।

 नेटवर्क फेल होने का असर टिकट आरक्षण पर भी पड़ा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर भी सर्वर फेल होने से टिकट आरक्षण का कार्य पूरे दिन ठप रहा। आरक्षण के लिए लाइन में लगे लोगों को अंत में मायूस होकर लौटना पड़ा। सैदापुर के रजनीश व अकबरपुर के दयाराम ने बताया कि उन्हें दिल्ली के लिए आरक्षण टिकट चाहिए था लेकिन सर्वर फेल होने से मायूस होकर लौटना पड़ा।

स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि देर शाम नेटवर्क बहाल होने के बाद आरक्षण का कार्य प्रारंभ हुआ। इसके अलावा अकबरपुर तहसील में सर्वर फेल होने के चलते नकल समेत अन्य आवश्यक सूचनाओं की जानकारी के लिए पहुंचे लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बेवाना से नकल निकलवाने आए राधेश्याम ने कहा कि सर्वर ठप होने के चलते उन्हें नकल नहीं मिल सकी।


कटेहरी के अम्बरीश व रमेश को भी सर्वर फेल होने से खतौनी की नकल नहीं मिल सकी। एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क ठप होने से बैंकों में कार्य प्रभावित हुआ। इसके चलते जिले में लगभग 10 करोड़ रुपये के लेनदेन पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed