फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bring paddy procurement fast: SDM

धान की खरीद में लाएं तेजी : एसडीएम

Sun, 08 Nov 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bring paddy procurement fast: SDM
अंबेडकरनगर। एसडीएम भूमिका यादव ने विभिन्न धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान कई केंद्रों पर खरीद की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी प्रकट करते हुए सचिवों को फटकार लगाई। हालांकि महरुआ क्रय केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा खरीद पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। एसडीएम ने कहा कि किसानों की उपज खरीद में कोई हीलाहवाली या मनमानी न बरती जाए। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत संज्ञान में आया तो संबंधित के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में स्थापित विभिन्न धान क्रय केंद्रों की हकीकत जानने के लिए भीटी एसडीएम भूमिका यादव ने एक दिन पूर्व शनिवार को केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने क्रय केंद्र महरुआ पहुंचकर खरीद का विवरण प्राप्त किया। यहां लक्ष्य के सापेक्ष खरीद ज्यादा होने पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान पिंगिरियावा धान क्रय केंद्र पर भुगतान का प्रबंधन शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप न पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

उन्होंने यहां तैनात केंद्र प्रभारी को दो दिन के अंदर स्थिति में सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा कि धान खरीद शासन की मंशा के अनुरूप किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी किसान अपनी उपज केंद्र पर लाते हैं नियमानुसार उनकी खरीद सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की मनमानी अक्षम्य होगी। भूमिका ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अन्य क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया है, जहां खरीद संतोषजनक मिली। इन क्रय केंद्रों पर तैनात सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिससे खरीद कार्य की गति बढ़ सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed