{"_id":"5fe8c74c8ebc3e3d42692b03","slug":"bridge-ambedkar-nagar-news-lko556944486","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बनेथू में फिर शुरू हुआ पुल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बनेथू में फिर शुरू हुआ पुल निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रामपुर बनेथू व आसपास के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। रामपुर बनेथू व घरवासपुर गांव के बीच तमसा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण एक बार फिर से प्रारंभ हो गया है। उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों द्वारा न्यायालय में किए गए मुकदमे के निस्तारण के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। पुल के निर्माण से संबंधित क्षेत्र की लगभग 30 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की मुश्किल न हो और गांव की दूरिया कम हों, इसके लिए वर्ष 2017 में शासन ने महरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर बनेथू व घरवासपुर गांव के मध्य स्थित तमसा नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। 6 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सेतु निगम को सौंपी गई थी। इस पुल के निर्माण से न सिर्फ रामपुर बनेथू, बल्कि घरवासपुर, बेनीपुर, रामबाबा, तकिया, सेनपुर, भगवानपुर, मिझौड़ा समेत तीन दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को एक से दूसरे गांव जाने के लिए न सिर्फ कम दूरी तय करना पड़ता, बल्कि समय की भी बचत होती।
कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इसी बीच संबंधित क्षेत्र के किसानों ने उचित मुआवजा न दिए जाने का विरोध करते हुए न्यायालय में वाद दायर कर दिया था। नतीजा यह रहा कि निर्माण कार्य ठप हो गया। बीते दिनों न्यायालय में लंबित मुकदमे का निस्तारण हुआ, तो एक बार फिर से पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया। कार्यदायी संस्था के अधिशाषी अभियंता जितेंद्रराम ने बताया कि न्यायालय में लंबित मामले का निस्तारण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। धन की कोई कमीं नहीं है। तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। मार्च 2021 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।