{"_id":"66fdb153d390f3aca3077974","slug":"both-sisters-will-go-to-residential-school-and-not-orphanage-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122219-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अनाथालय नहीं आवासीय विद्यालय जाएंगी दोनों बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अनाथालय नहीं आवासीय विद्यालय जाएंगी दोनों बहनें
Thu, 03 Oct 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आर्थिक संकट से परेशान होकर खुद को अनाथालय भिजवाने की मांग करने वाली दोनों सगी बहनें अब पढ़ने के लिए आवासीय विद्यालय जाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन दोनों बहनोंं का प्रवेश कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मेंं कराएगा। डीएम के निर्देश पर जलालपुर तहसील प्रशासन व शिक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को मालीपुर पहुंचकर दोनों सगी बहनों से मुलाकात की।
मालीपुर थानाक्षेत्र में धवरुआ भूतनाथ मंदिर के निकट रहने वाली करिश्मा (14) तथा छोटी बहन तान्या (12) ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर खुद को अनाथालय या बालगृह भेजे जाने की मांग की थी। उन्होंने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए बताया था कि बीमारी से उनके पिता , बड़ी बहन व भाई का निधन हो गया है। मां भी कई साल पहले उन्हें छोड़कर कहीं चली गईं है। ऐसे में वह दोनोंं चाचा के साथ रह कर किसी तरह जीवन बसर कर रही हैं। चाचा के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
अमर उजाला ने दोनों बहनों की पीड़ा को प्रमुखता के साथ उजागर किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर एसडीएम जलालपुर पवन जायसवाल राजस्व कर्मियों की टीम को दोनों किशोरियों के गांव भेजा। खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर मीनाक्षी सिंह भी साथ मौजूद रही। बीएसए ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को दोनोंं किशोरियों का नामांकन नजदीक के आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया जाएगा।