फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bomb disposal squad inspected the railway station

बम डिस्पोजल दस्ते ने लिया रेलवे स्टेशन का जायजा

Wed, 11 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 11 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad inspected the railway station
अकरबपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यात्रियों के सामान की तलाशी लेता लखनऊ से पहुंचा बम निरोधक दस्ता। - फोटो : अमर उजाला

किसी भी अनहोनी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को लखनऊ से आई बम डिस्पोजल टीम ने स्थानीय जीआरपी के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो पर मौजूद यात्रियों के सामान की गहनता से तलाशी ली। साथ ही लोगों को सुरक्षा व सतर्कता के प्रति जागरूक भी किया।

विज्ञापन


कहा कि यदि उन्हें यात्रा के दौरान ट्रेन या फिर रेलवे स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध सामान दिखाई पड़े तो इसकी सूचना तत्काल सुरक्षाकर्मियों को दें। लगभग एक घंटे तक चले अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच कौतूहल का माहौल रहा। हालांकि टीम के हाथ कोई संदिग्ध सामान नहीं लगा। बाद में टीम अगले स्टेशन के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


 रेलवे एसपी सोनिया सिंह के निर्देश पर बुधवार दोपहर जीआरपी अनुभाग लखनऊ के इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बम डिस्पोजल टीम अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां स्थानीय जीआरपी के साथ मिलकर टीम ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम के तलाशी अभियान से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें किसी अनहोनी की आशंका व्याप्त हो गई। हालांकि जब उन्हें जानकारी हुई कि यह महज सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है तो उन्होंने राहत की सांस ली। टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो पर मौजूद यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इसके अलावा पूरे स्टेशन परिसर की सघनता से जांच की।


यात्रियों के सामान की तलाशी के साथ-साथ पुसि टीम ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। कहा गया कि यदि उन्हें कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या फिर उन्हें किसी प्रकार का लावारिस सामान स्टेशन पर दिखाई दे तो इसकी जानकारी तत्काल ही जीआरपी को दें।

जागरूकता के आधार पर किसी भी घटना को होने से रोका जा सकता है। इस दौरान रामप्रताप, अखिलेश सिंह, बालचंद पटेल व धीरेंद्र कुमार पांडेय टीम में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed