फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   body Found in the the lake

तालाब में मिला अधेड़ का शव

Mon, 19 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
body Found in the the lake
तालाब - फोटो : अमर उजाला
मालीपुर गांव के निकट स्थित तालाब में रविवार सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता मिला। जानकारी गांव तक पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जमा हो गए। लोगों ने सूचना मालीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त कराई। अधेड़ की पहचान थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी के रूप में हुई। 
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में रविवार सुबह तालाब में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना से हड़कंप मच गया। तालाब के पास से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर में तालाब पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मालीपुुर पुलिस को भी दी गई।

विज्ञापन

 

जानकारी होने पर एसओ मनोज कुमार पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की शिनाख्त कराई गई। लोगों ने उसकी पहचान थाना क्षेत्र के करीमपुर निवासी निजामुद्दीन उर्फ लम्बू (50) पुत्र इकबाल के रूप में की। जानकारी होने पर परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तालाब के पास से ग्रामीण की साइकिल भी मिली है। एसओ ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण को दौरा पड़ता था। शायद इसके चलते ही उसकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


वहीं, रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के निकट रविवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर अकबरपुर जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जौनपुुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के बासगांव का निवासी टाइगर (25) पुत्र मुरली रविवार को घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। जौनपुर रेलवे स्टेशन पर वह मऊ दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठा गया। कटेहरी रेलवे स्टेशन से पहले गाड़ी के रुकने पर वह ट्रेन से उतर कर दूसरी पटरी पर बैठ गया।


इसी बीच कटेहरी रेलवे स्टेशन की तरफ से दूसरी ट्रेन आ गई। अन्य यात्री जब चीखते चिल्लाते और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी कटेहरी रेलवे स्टेशन को दी गई। इसके बाद मौके पर अकबरपुर से जीआरपी पहुंची। शव को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक छानबीन की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed