फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Board meeting amid uproar, proposals worth Rs 22 crores hang in balance

Ambedkar Nagar News: हंगामे के बीच बोर्ड बैठक, 22 करोड़ रुपये के प्रस्ताव अधर में लटके

Sat, 05 Apr 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Board meeting amid uproar, proposals worth Rs 22 crores hang in balance
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विनोद प्रजापति के अध्यक्षता में शनिवार को काफी गहमागहमी के बीच हुई। बैठक में कर्मचारियों की मनमानी व आवास के मामले में सभासदों की ओर चर्चा की गई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा न देने से नाराज 12 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया, जिससे 2025-26 के लिए प्रस्तावित 22 करोड़ रुपये का बजट अधर में लटक गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में बैठक शुरू होते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। सभासद संघ के अध्यक्ष विपिन उर्फ राजू वर्मा ने वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का पिछले तीन बैठकों से ब्योरा मांगा जा रहा है, लेकिन इसको अभी तक नगर पंचायत की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके कारण 2025-26 के बजट पर कौन सी चर्चा की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक की कार्रवाई में सिर्फ नगर पंचायत के ऑफिस और बाजार का काम ही होता है।
विज्ञापन

वार्डों में कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिशाषी अधिकारी की ओर से कहा जाता है कि सभासदों का काम ऑफिस का नहीं है, ऑफिस का काम कर्मचारियों का है। आजाद नगर वार्ड के सभासद चंद्रेश ने कहा कि मेरे प्रस्ताव पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ नगर पंचायत में जो लाइट लगी है, वह लगने के बाद भी खराब हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद रोहित सिंह ने बैठक में कहा कि नगर पंचायत के सभासद सायरा बानो के बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाए जाने को लेकर तीन माह से दौड़ाया जा रहा है। वहीं, नगर पंचायत में कूड़ादान के लिए आने वाले डस्टबिन व लाइट को यहां के कर्मचारियों ने बाहर कर दिया है, जो तेंदुआई कला में स्थित एक मैरिज हॉल में लगभग आधा दर्जन डस्टबिन रखे जाने की वीडियो वायरल हुई थी।
वहीं, सभासद इसरावती ने पीली ईंट निर्माण कार्य में लगाए जाने का आरोप लगाया। सभासद नोमान ने कहा कि अपनी बात पर यहां के अध्यक्ष व ईओ खरे नहीं उतरते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व में कराए गए टेंडर का निर्माण कर आज तक नहीं पूरा हो सका। नगर पंचायत के कुल 15 वार्डों के सभासदों में से 12 सभासद मीटिंग की कार्रवाई से नाराज होकर बाहर चले गए और कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई राजी नहीं हुआ।

अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने कहा कि डस्टबिन व लाइट मैरिज हॉल में दिए जाने के मामले की जांच कर इसमें दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अच्छेलाल यादव, विधायक प्रतिनिधि नायबे आलम, रमेश मद्धेशिया मोहम्मद सलमान, आनंद मौर्य, लिपिक अखिलेश शर्मा, राजेश कुमार व रणविजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed