फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   block pramukh and bsp condidate join sp

ब्लॉक प्रमुख व बसपा प्रत्याशी सपा में शामिल

Fri, 22 Jan 2016 11:30 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
block pramukh and bsp condidate join sp

जलालपुर से बसपा की मौजूदा ब्लॉक प्रमुख सविता वर्मा के अलावा रामनगर से बसपा द्वारा घोषित ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार संगीता व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इस बीच ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सपा नेतृत्व द्वारा रविवार को प्रत्याशियों के नाम को हरी झंडी देने की चर्चा है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बसपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को शिकस्त देने के बाद समाजवादी पार्टी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भी पूरी तैयारी में नजर आ रही है। इसकी उम्मीद लोगों को जिपं अध्यक्ष चुनाव परिणाम के बाद से ही लगने लगी थी।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को समाजवादी पार्टी ने जलालपुर तहसील क्षेत्र के जलालपुर विकास खंड से मौजूदा ब्लॉक प्रमुख बसपा नेत्री सविता वर्मा को पार्टी में शामिल कराकर राजनीति हलकों में हलचल मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामनगर से बसपा नेताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर घोषित ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी संगीता व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम को भी सपा ने पार्टी में शामिल कराकर ब्लाक ब्लॉक चुनाव को लेकर अपनी मजबूत रणनीति का एहसास करा दिया।

पार्टी ने इसके लिए जिला मुख्यालय पर बकायदा बैठक का आयोजन किया, और इसमें पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया गया। माना जा रहा है कि इन दोनों को ही पार्टी संबंधित ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद का टिकट देगी।

इस बीच सभी नौ ब्लॉकों में पार्टी द्वारा एक दो दिन में अधिकृत ढंग से सभी प्रत्याशियों का नाम तय कर दिए जाने की सूचना है। किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने खुद ही नामों को हरी झंडी देने का निर्णय लिया है। इसमें संबंधित क्षेत्र के विधायकों की भूमिका अहम मानी जाएगी।


शनिवार को पार्टी ने बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की। बैठक में दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा, स्वास्थ्यराज्य मंत्री शंखलाल मांझी, जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, विधायक भीमप्रसाद सोनकर, विधायक अजीमुलहक पहलवान,  डॉ राजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिण्टू, ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed