फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Black Out

उपकेन्द्र में आयी गड़बड़ी से अंधेरे में रही 30 हजार की आबादी

Mon, 07 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Black Out
अंबेडकरनगर। लगातार जारी त्योहारों के बीच भी पॉवर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। साउथ वेस्ट फीडर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते रविवार आधी रात भी आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 30 हजार की आबादी को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक मुश्किल सोमवार सुबह पानी को लेकर हुई। इसके अलावा जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में भी करीब पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर शासन ने निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया था। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए पॉवर कॉरपोरेशन ने त्योहारों का दौर शुरू होने से पहले ही बढ़-चढ़कर तैयारियों का दावा किया था। हालांकि, त्योहार शुरू होते ही पॉवर कॉरपोरेशन के दावे धराशाई हो गए।
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों के चलते उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही। रविवार करीब आधी रात अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के साउथ-वेस्ट फीडर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। नतीजा यह हुआ कि इससे जुड़े परमदा, अरजानीपुर, शुकलहिया, अरियौना, डिहवा, बनगांव, कटना, सतरही, मरथुआ, झलरिया, सरैया, बिनवानगर, पंडित का पूरा, जरियौना समेत करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करीब 30 हजार की आबादी को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। गड़बड़ी दूर कर सोमवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे सोमवार सुबह लोगों के सामने पेयजल का बड़ा संकट खड़ा हो गया। लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर दौड़ने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों में भी विभिन्न गड़बड़ियों के चलते बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे एक तरफ जहां संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं पूजा-पंडालों में आने-वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ी।

तिवारी व गयादीन पाण्डेय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि त्योहार में भी पॉवर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। ऐसा तब है, जबकि शासन ने इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता सत्यप्रकाश व अंजनी कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए पॉवर कॉरपोरेशन को ठोस कदम उठाना चाहिए। ऐसा तभी हो सकता है, जब जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला जाए और ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए।
साउथ वेस्ट फीडर में कुछ गड़बड़ी हुई थी, जिसे समय रहते दुरुस्त करा दिया गया। सुचारु बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed