{"_id":"61b24d70810443293c48deeb","slug":"bjp-workers-get-ready-for-election-ambedkar-nagar-news-lko608219925","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विधानसभा चुनाव में कोई कसर बाकी न रह जाए, इसकी तैयारियों में जुटी भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाना शुरू कर दिया है।
जिले के दौरे पर पहुंचीं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने दूसरे दिन आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के नरियांव में भाजपा के रामनगर, गोविंदसाहब, जहांगीरगंज एवं राजेसुल्तानपुर मंडलों के सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल महामंत्रियों तथा मोर्चा के अध्यक्षों को बुलाया गया था। प्रदेश की सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का फॉर्मूला भी समझाया।
कहा कि कार्यकर्ताओं के पास सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए बहुत कुछ है। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, विधायक अनीता कमल, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, जयराम विमल, वरिष्ठ भाजपा दिनेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय, अरविंद उपाध्याय व रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।