फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP workers celebrated NDA's victory in Bihar, distributed sweets

Ambedkar Nagar News: बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated NDA's victory in Bihar, distributed sweets
बिहार में एनडीए की जीत पर बसखारी, भाजपा कार्यालय और जलालपुर में जश्न मनाते भाजपाई।
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय अटल भवन पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बिहार विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि बिहार की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास, नीतीश कुमार के सुशासन और बिहार की जनता की जीत है। उन्होंने बताया कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठे प्रचार को बिहार की जनता ने खारिज कर दिया और डबल इंजन सरकार को पुनः समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जनादेश प्राप्त किया, जो जनता के प्रधानमंत्री और सरकार में विश्वास को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि जनता का विश्वास भाजपा व डबल इंजन सरकार पर लगातार मजबूत होता जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टांडा विधानसभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, विमलेन्द्र सिंह मोनू, डॉ रजनीश सिंह, विनय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां भी मनाया गया जश्न
जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर, ढोल बजाकर और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। बसखारी में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल और भाजपा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपा शंकर वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई वितरण कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान पूर्व आईटी सेल जिला संयोजक वीरेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री चन्देश निषाद, पूर्व मंडल महामंत्री लल्लन प्रसाद सोनी, सेक्टर संयोजक चन्द्रभान निषाद, मेवालाल पासवान मौजूद रहे।

बिहार में एनडीए की जीत पर बसखारी, भाजपा कार्यालय और जलालपुर में जश्न मनाते भाजपाई।

बिहार में एनडीए की जीत पर बसखारी, भाजपा कार्यालय और जलालपुर में जश्न मनाते भाजपाई।

बिहार में एनडीए की जीत पर बसखारी, भाजपा कार्यालय और जलालपुर में जश्न मनाते भाजपाई।

बिहार में एनडीए की जीत पर बसखारी, भाजपा कार्यालय और जलालपुर में जश्न मनाते भाजपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed