फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike riders killed in the accident, the wife Referee

हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी रेफर

Sat, 23 Jul 2016 10:13 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bike riders killed in the accident, the wife Referee
अंबेडकरनगर के आलापुर में शनिवार को हुई भीषण मार्ग दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक शिक्षक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आलापुर थाना अन्तर्गत परवरडीह गांव निवासी राजकुमार (32) पुत्र बनारसी अपनी पत्नी सीमा (28) के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार देर शाम रामनगर जा रहा था। बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें पहले सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात राजकुमार की मौत हो गई, जबकि सीमा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में शिक्षक समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय समैसा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत किशुनपुर बजदहा गांव निवासी कवींद्र (35) पुत्र दलसिंगार शनिवार सुबह बाइक से विद्यालय जाते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें पहले सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सिकंदरपुर बाजार निवासी लालचंद्र (22) पुत्र खुशीराम शुक्रवार देर शाम बाइक द्वारा सम्मनपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बेवाना थाना अन्तर्गत बेवाना निवासी रवि (17) पुत्र सुधीर शनिवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed