फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike rider young man crushed by pick-up

पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Mon, 26 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike rider young man crushed by pick-up
accident - फोटो : Demo Pic.

त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे एक युवक को पिकअप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन


अहिरौली थाना अंतर्गत हाथपाकड़ गांव निवासी बृजेश कुमार शर्मा (22) पुत्र चंद्रभान शर्मा रविवार देर शाम बाइक से भीटी थाना अंतर्गत उधनपुर गांव में एक त्रयोदशी कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। बहोरिकपुर गांव के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर इर्दगिर्द घरों में सो रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जब तक लोग पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग निकला। ग्रामीण आनन-फानन में बृजेश को सीएचसी भीटी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत संसारपुर गांव निवासी अमित (23) पुत्र रामनेवल सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी रामूरत (55) पुत्र नीमर रविवार देर शाम मालीपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उधर, बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी संजय के छह वर्षीय पुत्र अंश को सोमवार सुबह उस समय बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जब वह घर के बाहर खेल रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा बेवाना थाना अंतर्गत लोरपुर निवासिनी कलावती (33) पत्नी नन्हेंलाल सोमवार सुबह सड़क पार करते बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed